इजरायल की एक कम्पनी एनएसओ पेगासस को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें भारत के कई महत्वपूर्ण लोगों की जासूसी की बात कही गई थी। जिसमें श्री राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि- "यह हथियार हिंदुस्तान के ख़िलाफ़ इस्तेमाल किया गया है। हम इस मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। इसका प्रयोग देशद्रोहियों और आतंकियों के ख़िलाफ़ होना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने इसका प्रयोग लोकतंत्र के ख़िलाफ़ क्यों किया।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लोकतंत्र और देशभक्ति की बात कर रहे हैं। कल तक "आतंकियों का साथ-आतंक का विकास" का नारा देने वाली कांग्रेस किस मुँह से नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रही है। क्या राहुल गांधी वह दिन भूल गए जब कश्मीर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने कहा था कि "उनका बस चलता तो वह आतंकी बुरहान वानी को जिंदा रखते।". क्या वह बताएंगे कि श्रीमति सोनिया गांधी ने बाटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के लिए रातभर आंसू बहाए थे? खुद राहुल गां...
The Intellectual | The Spiritual | The Creative