सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांधी परिवार को अध्यक्ष की नहीं बलि के बकरे की तलाश है

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मृत्यु के पश्चात से आजतक कांग्रेस की दिशा और दशा दोनों बिगड़ चुकी हैं। श्रीमती सोनिया गांधी ने काफी हद तक कांग्रेस की दशा और दिशा सुधारने में सफलता हासिल कर ली थी परन्तु उनकी बढ़ती आयु और गिरते स्वास्थ्य ने कांग्रेसी नेतृत्व को कमज़ोर कर दिया है। गांधी परिवार के एकमात्र चश्मो चिराग श्री राहुल गांधी से जो उम्मीदें गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी को थीं, उसपर राहुल आजतक खरे नहीं उतर पाए। और अब तो उनसे शायद ही किसी को कोई उम्मीद रह गई है, कहावत भी है कि आख़िरी वक्त में क्या खाक मुसलमाँ होंगे।

उधर प्रियंका गांधी कुछ भी कहें लेकिन सच यह है कि वह प्रियंका वाड्रा बन चुकी हैं, और अब न तो देश की जनता और न ही ख़ुद कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व को गले उतार पा रही है। इस सबके बावजूद गांधी परिवार पार्टी पर अपनी पकड़ को ढीली नहीं करना चाहता है। सोनिया गांधी के विषय में यह कहा जा रहा है कि वह पुत्रमोह में अंधी हो रही हैं जबकि कड़वा सत्य यह है कि सोनिया गांधी पीवी नरसिंघा राव और सीताराम केसरी के कार्यकाल में हुई उठापटक और गांधी परिवार की ढीली पकड़ का अनुभव कर चुकी हैं। सीताराम केसरी को तो सही मायने में धक्के देकर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, जबकि पीवी नरसिंहा राव के ज़माने में हुए बाबरी विध्वंस का दंश अभी तक पार्टी नहीं भूल पाई है, जिसका खमियाजा आज तक उसे उत्तरप्रदेश जैसे बड़े राज्य में भुगतना पड़ रहा है।
दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी जानते हैं कि यदि पार्टी की अध्यक्षता किसी भी ग़ैर-गांधी परिवार के व्यक्ति के हाथों में जाती है तो पार्टी के अंदर ही विरोध की चिंगारी पनप सकती है।
लेकिन दुविधा यह है कि राहुल गांधी किसी के गले नहीं उतर पा रहे हैं और वाड्रा परिवार की सीमा से अधिक दखलंदाजी भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के गले नहीं उतर पा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस की कोर कमेटी भी चाहती है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला कर दिया जाये, परन्तु दिक़्क़त यह है कि बिल्ली के गले में घण्टी बांधेगा कौन?
दरअसल, सोनिया गांधी किसी भी कीमत पर यह नहीं चाहती हैं कि पार्टी की डोर उनके और उनके लाडले सुपुत्र के हाथों से छूट जाए, यानी सोनिया गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में "मन मौन सिंह" जैसे किसी वफ़ादार को ढूंढ रही हैं। लेकिन समस्या यह है कि गुलाम नबी आज़ाद से लेकर दिग्विजय सिंह तक कोई भी नेता वफ़ादारी की इस कसौटी पर खरा नहीं उतरता दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ़ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी मालूम है कि वह आने वाले "मन मौन सिंह" ही बनने वाले हैं, असल डोर तो सोनिया और राहुल के ही हाथों में रहने वाली है। इसलिये कोई भी नहीं चाहता कि वह केवल कठपुतली बने। मज़े की बात यह है कि हर वरिष्ठ कांग्रेसी जानता है कि पार्टी की हालत बहुत खस्ता है, पार्टी लगातार चुनाव हार रही है, और कई जगहों पर तो शून्य पर भी आउट हो चुकी है। ऐसे में यदि कोई भी गैर-गांधी परिवार का व्यक्ति अध्यक्ष पद को संभालने का दुस्साहस करता भी है तो उसका अंत बहुत बुरा होगा क्योंकि उत्तरप्रदेश चुनाव का ठीकरा भी उसी के सर पर फूटेगा जबकि यदि इत्तेफ़ाक़ से पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन कर दिया तो उसकी वाहवाही गांधी परिवार को मिलेगी। मतलब सीधे-सरल शब्दों में कहा जाए तो गांधी परिवार और उसके शुभचिंतकों को बलि के बकरे की तलाश है।
 
ऐसे में फिलहाल कमलनाथ को बलि का बकरा बनाने की क़वायद चल रही है, देखना यह है कि क्या कमलनाथ जैसा सुलझा हुआ व्यक्तित्व और कुशल राजनीतिज्ञ बलि का बकरा बनने को तैयार हो पायेगा।

🖋️ *मनोज चतुर्वेदी "शास्त्री"*
समाचार सम्पादक- उगता भारत हिंदी समाचार-
(नोएडा से प्रकाशित एक राष्ट्रवादी समाचार-पत्र)

व्हाट्सऐप-

 9058118317

ईमेल-
 manojchaturvedi1972@gmail.com

ब्लॉगर-

https://www.shastrisandesh.co.in/

फेसबुक-

https://www.facebook.com/shastrisandesh

ट्विटर-

https://www.twitter.com/shastriji1972

*विशेष नोट- उपरोक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। उगता भारत समाचार पत्र के सम्पादक मंडल का उनसे सहमत होना न होना आवश्यक नहीं है। हमारा उद्देश्य जानबूझकर किसी की धार्मिक-जातिगत अथवा व्यक्तिगत आस्था एवं विश्वास को ठेस पहुंचाने नहीं है। यदि जाने-अनजाने ऐसा होता है तो उसके लिए हम करबद्ध होकर क्षमा प्रार्थी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...