सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जहां गए अरविंद केजरीवाल, वहीं बांटा मुफ़्त का माल

ऐसा प्रतीत होता है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल का चुनावी मंत्र है- 
"भाड़ में जाए जनता, कौन करे विकास।
मुफ़्त का माल बांटकर चुनाव जीतो झकास।।"
भारत की राजनीति में जब भी "मुफ्तखोरी को बढ़ावा देने वाले नेताओं" की सूची बनाई जाएगी तब माननीय अरविंद केजरीवाल का नाम उस सूची में सबसे ऊपर लिखा जाएगा। अरविंद केजरीवाल जैसे नेता अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को परवान चढ़ाने के लिए भारत की जनता में "मुफ्तखोरी" की गन्दी आदत डालने का हरसम्भव प्रयास कर रहे हैं। आश्चर्य तो तब होता है कि जब ऑस्ट्रेलिया से शिक्षा ग्रहण किये हुए और  खुद को "विकास पुरुष" मानने वाले श्री अखिलेश यादव भी अरविंद केजरीवाल के इस "मुफ्तखोर भारत बनाओ" मॉडल की न केवल सराहना करते हैं बल्कि उनके इस चुनावी मॉडल की हूबहू नकल करने पर भी अपना ध्यान केंद्रित करते हैं। आपको याद होगा कि अखिलेश सरकार ने "मुफ्त लैपटॉप" वितरित किये थे। 

भारत को "गरीबों का देश" तो पहले से ही कहा जाता रहा है लेकिन 10-20 वर्षों पश्चात अब इसे "मुफ्तखोरों का देश" भी कहा जाने लगेगा। 

एक समय था जब भारतीय नेता अपने विचारों और आदर्शों के बल पर चुनाव जीतते थे और देश के विकास को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल जैसे महानुभावों ने विचारों और आदर्शों को "मुफ्तखोरी" की भेंट चढ़ा दिया है और "विकास" को "विनाश"में बदल दिया है। 

इसका उदाहरण पंजाब और गोवा में होने वाले चुनावों में भी देखा जा सकता है जहां एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की सरकार बनने पर "मुफ्त बिजली" की घोषणा की है। 

प्रश्न यह है कि मुफ़्त बिजली, मुफ्त राशन, मुफ़्त लेपटॉप आदि बांटने के लिए सरकार के पास बजट कहाँ से आता है। ज़ाहिर है जनता की खून-पसीने की गाढ़ी कमाई को ही "मुफ्तखोर राजनीति" की भेंट चढ़ाया जाता है। भारत के एक कर्मठ और जुझारू नागरिक की जेब से पैसा निकालकर "मुफ्तखोरों" को बांटना किस प्रकार से उचित ठहराया जा सकता है। क्या किसी भिखारी को भीख देना किसी भी दृष्टिकोण से उचित है?दुनिया के कई देशों में भीख मांगना एक अपराध है लेकिन शायद भारत एक ऐसा देश है जहाँ भीख मांगना भी एक कला और रोजगार बन गया है और भीख देना "पुण्य" और धर्म का काम है। क्या मुफ्तखोरी के इस चुनावी मॉडल से भारत का विकास किया जा सकता है?

यदि अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे "विकास पुरुष" वास्तव में भारत की जनता का विकास करने के प्रति गम्भीर हैं तो रोजगार के नए अवसर पैदा करें, स्वरोजगार को बढ़ावा दें, युवाओं में स्वावलंबन की भावनाएँ जागृत करें, लघु और सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए, रोजगारपरक शिक्षा संसाधनों पर ध्यान केंद्रित किया जाए, कृषकों को कृषि के अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए। ग्रामीण युवाओं को खेती और उनके पुश्तेनी व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, आदि -आदि।

लेकिन मुफ्तखोरी की यह राजनीति देश का भविष्य दीमक की तरह  चाटकर खोखला कर देगी। 
यह सब जानने-बुझने के बावजूद जिस प्रकार अरविंद केजरीवाल जैसे नेता लगातार "मुफ्तखोर" बनाने की नई-नई स्कीमें ला रहे हैं, उससे यह देश और इस देश की जनता निरन्तर "विनाश" की ओर अग्रसर हो रही है। अरविंद केजरीवाल का यह "मुफ्तखोर मॉडल" भारतीय राजनीति के इतिहास में काले अक्षरों में "विनाशकारी सभ्यता" के नाम से दर्ज किया जाएगा।

🖋️ *मनोज चतुर्वेदी "शास्त्री"*
समाचार सम्पादक- उगता भारत हिंदी समाचार-
(नोएडा से प्रकाशित एक राष्ट्रवादी समाचार-पत्र)

व्हाट्सऐप-

 9058118317

ईमेल-
 manojchaturvedi1972@gmail.com

ब्लॉगर-

https://www.shastrisandesh.co.in/

फेसबुक-

https://www.facebook.com/shastrisandesh

ट्विटर-

https://www.twitter.com/shastriji1972

*विशेष नोट- उपरोक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। उगता भारत समाचार पत्र के सम्पादक मंडल का उनसे सहमत होना न होना आवश्यक नहीं है। हमारा उद्देश्य जानबूझकर किसी की धार्मिक-जातिगत अथवा व्यक्तिगत आस्था एवं विश्वास को ठेस पहुंचाने नहीं है। यदि जाने-अनजाने ऐसा होता है तो उसके लिए हम करबद्ध होकर क्षमा प्रार्थी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...