सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस हिसाब से तो महाराज रावण की मूर्तियां हर चौराहे पर लगवानी चाहिएं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के चौबेपुर स्थित ग्राम बरुआ में भगवान परशुराम मंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुंचे थे। उन्होंने मंच से घोषणा की थी, कि "ब्राह्मण महासभा यूपी में प्रकाश शुक्ला और विकास दुबे की प्रतिमा स्थापित कराएगी। उन्होंने कहा कि जब फूलन देवी डकैत और ददुआ डकैत की प्रतिमा उनका समाज लगाता है, जो घोषित डकैत थे, तो जो ब्राह्मणों के महापुरुष और वीरता के प्रेरणा स्रोत हैं, उनकी प्रतिमा क्यों नहीं लग सकती है। पूरा ब्राह्मण समाज इसका समर्थन करता है।"

हम बड़ी विनम्रता से श्रीमान त्रिपाठी जी से पूछना चाहते हैं कि अगर आपके कथनानुसार विकास दुबे और श्री प्रकाश शुक्ला जैसे गुंडे-माफिया ब्राह्मण समाज के महापुरुष और वीरता के प्रेरणास्रोत हैं इसलिए उनकी मूर्ति लगनी चाहिए तो प्रश्न यह है कि फिर लँकाधिपति महाराज रावण, उनके भैया कुम्भकर्ण और पुत्र मेघनाथ का पुतला दहन क्यों किया जा रहा है? महाराज रावण भी तो ब्राह्मण थे और उन जैसा विद्वान और महायोद्धा तो न कल था, न आज है और न ही भविष्य में कभी होगा। तब ब्राह्मण समाज ने उनकी मूर्तियां मंदिरों में क्यों नहीं स्थापित कराईं?

प्रश्न यह भी है कि अगर कल को मुस्लिम समाज बुरहान वानी, अफ़ज़ल गुरु, याकूब मेमन, अजमल कसाब और उमर ख़ालिद जैसों की मूर्तियां चौराहों पर लगवाता है, तो आप क्या करेंगे? क्या ब्राह्मण समाज उसका भी समर्थन करेगा? क्या शहाबुद्दीन, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की भी मूर्तियां चौराहों पर लगवा देनी चाहिए? क्या ब्राह्मण समाज की विचारधारा इतने निम्नस्तर की हो गई है कि वह दस्यु फूलन देवी और ददुआ जैसे डकैतों से अपनी तुलना करने लगा है?
क्या ब्राह्मण समाज में वीर योद्धाओं, विद्वान पुरुषों और महान संतों का अकाल पड़ गया है जो हमें विकास दुबे और श्री प्रकाश शुक्ल जैसे सड़क छाप गुंडों को वीरता और महानता का प्रेरणास्रोत बनाने की आवश्यकता है?

इस तरह के अनावश्यक और फ़िजूल के कुतर्कों से ब्राह्मण समाज का कोई लाभ नहीं होने वाला है। वैसे गलती इसमें श्रीमान त्रिपाठी जी की नहीं है। दरअसल आचार्य द्रोण और महृषि कृपाचार्य भी विद्वान ब्राह्मण थे, परन्तु दुर्योधन और शकुनि की संगति ने उनकी विद्वता और वीरता दोनों पर ग्रहण लगा दिया था। ठीक उसी प्रकार विद्वान त्रिपाठी जी भी शायद किसी दुर्योधन और शकुनि की कुटिल चालों के शिकार हो गए लगते हैं।

त्रिपाठी जी का यह भी कहना है कि उनकी बात को समस्त ब्राह्मण समाज का समर्थन है। यहां शायद त्रिपाठी जी ब्राह्मण समाज को अंडरएस्टीमेट कर गए हैं, क्योंकि वह स्वयं भी जानते हैं कि ब्राह्मण समाज एक बुद्धिजीवी समाज है जिसने सदैव हिन्दू समाज का नेतृत्व किया है। प्रत्येक ब्राह्मण स्वयं में एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ  और नेता होता है। वह स्वयं में ही ब्रह्म है, वह निर्णय लेना जानता है। ब्राह्मण कोई भेड़-बकरी नहीं जिसे कोई भी हांक ले, वह भगवान परशुराम का वंशज है, जिन्होंने पूरी पृथ्वी पर अकेले ही नेतृत्व किया।

पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने आगे कहा कि "विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर वे गुनाहगार थे, तो उन्हें न्यायालय सजा देता। सरकार कौन होती है, सजा देने वाली?

यहां प्रश्न यह बनता है कि यदि कोई आतंकी सुरक्षा-बलों की मुठभेड़ में मारा जाता है, अथवा मार दिया जाता है तो भी क्या इसके लिए सरकार को दोष दिया जाएगा। क्या सुरक्षा बलों को आतंकवादियों, देशद्रोहियों और समाज विरोधियों को मालाएं पहनाकर बैंड-बाजे के साथ माननीय न्यायालय को सौंप देना चाहिए?  क्या ब्राह्मण समाज बाटला हाउस कांड जैसी तमाम मुठभेड़ों का विरोध करेगा? या फिर आदरणीय त्रिपाठी जी भी माननीय सोनिया जी का अनुसरण करते हुए इशरत जहां की मौत पर रातभर आंसू बहाएंगे।

त्रिपाठी जी ने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि "जैसा खाये अन्न वैसा हो जाये मन।" बाकी तो वह स्वयं बुद्धिमान हैं, इसलिए उनके लिए इतना ईशारा ही काफी है। 

🖋️ *मनोज चतुर्वेदी "शास्त्री"*
समाचार सम्पादक- उगता भारत हिंदी समाचार-
(नोएडा से प्रकाशित एक राष्ट्रवादी समाचार-पत्र)

व्हाट्सऐप-

 9058118317

ईमेल-
 manojchaturvedi1972@gmail.com

ब्लॉगर-

https://www.shastrisandesh.co.in/

फेसबुक-

https://www.facebook.com/shastrisandesh

ट्विटर-

https://www.twitter.com/shastriji1972

*विशेष नोट- उपरोक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। उगता भारत समाचार पत्र के सम्पादक मंडल का उनसे सहमत होना न होना आवश्यक नहीं है। हमारा उद्देश्य जानबूझकर किसी की धार्मिक-जातिगत अथवा व्यक्तिगत आस्था एवं विश्वास को ठेस पहुंचाने नहीं है। यदि जाने-अनजाने ऐसा होता है तो उसके लिए हम करबद्ध होकर क्षमा प्रार्थी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...