सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को साधुवाद*

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व  अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा प्रदेश के विद्युत विभाग में बिजली चोरी रोकने के नाम पर फलफूल रहे भ्रष्टाचार और विभाग द्वारा स्मार्टमीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करना वास्तव में एक बेहद चुनौतीपूर्ण किन्तु साहसिक कदम है। आज देश को अंधभक्त बने छद्म राष्ट्रवादियों की नहीं वरन डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी जैसे निर्भीक और बेबाक नेतृत्व की परम् आवश्यकता है। इस देश की जनता को ऐसे ही जनप्रतिनिधियों की महती आवश्यकता है जो जनहित के लिए अपने व्यक्तिगत स्वार्थों और क्षुद्र राजनीति से ऊपर उठकर तन-मन-धन से जनता की सेवा में लगे हैं। इस देश में अधिकांश नेता गांधी जी के तीन बंदरों की तरह हो गए हैं जिन्हें न तो भ्रष्टाचार दिखाई देता है, न महंगाई और अराजकता से पिसती जनता की मर्मान्तक चीखें सुनाई देती हैं। वे तो बस मुहं पर हाथ रखकर "नमो कुर्सी-नमो कुर्सी" का जप करने में लगे हैं। उत्तर प्रदेश में विपक्ष तो मानो शून्य हो गया है, चारों ओर सन्नाटा छाया हुआ है। दरअसल विपक्ष में खुद कई छेद हैं, वह तो ख़ुद भ्रष्ट...