सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुन्नवर राना साहब सौ कौरव पैदा करके धृष्टराष्ट्र बनने से क्या लाभ होगा

उत्तरप्रदेश जनसंख्या नियंत्रण कानून पर "दरबारी शायर" और कथित बुद्धिजीवी मुन्नवर राना साहब ने एक बयान देते हुए कहा कि- *“दो से ज्यादा बच्चे इसलिए पैदा किए जाते हैं क्योंकि दो बच्चे एनकाउंटर में मार दिए जाते हैं. एकाध को कोरोना हो जाता है. एकाध एक्सीडेंट में भी मर जाता है. ये वैसे ही है जैसे लोग मुर्गी के 8-10 बच्चे खरीदते हैं. एक-दो बच जाएं तो बच जाएं. हिंदू हो या मुसलमान, एक से ज्यादा बच्चे इसलिए पैदा करता है ताकि कम से कम कोई एक बच्चा कहीं से पंचर जोड़कर, रोटी कमाकर लाए और खिला सके, बाकियों को तो आप मार देंगे.”* 
राना साहब का यह बयान सिद्ध करता है कि शायद उन्होंने महापुराण "महाभारत" का अध्ययन नहीं किया और न ही उन्होंने चोपड़ा साहब का "महाभारत" सीरियल ही देखा है। काश अगर देखा होता तो उन्हें मालूम होता कि हस्तिनापुर सम्राट धृष्टराष्ट्र के 100 पुत्र थे जिन्हें कौरव कहा जाता है। और महाराज पांडु के मात्र 5 पुत्र थे, जिन्हें पांडव कहा जाता है। कौरवों के अहंकार और ज़िद के कारण "महाभारत युद्ध" हुआ और उसमें सभी कौरव मारे गए और पांचों पांडव जीवित रहे। कौरव अहंकारी, दुराचारी और अत्याचारी थे जो अपनी हठधर्मिता के लिए लड़े जबकि पांडव अंत तक सत्य, न्याय और धर्म के साथ खड़े रहे। और अंततः पांडवों की जीत हुई और कौरवों की हार। कौरवों के पिता महाराज धृष्टराष्ट्र और माता गांधारी के सौ पुत्र होने के पश्चात भी वृद्धावस्था में उनका पालन-पोषण पांडवों ने ही किया और उनकी मृत्यु के पश्चात उनका श्राद्ध कर्म इत्यादि भी पांडवों द्वारा ही किया गया। 

मुन्नवर राना साहब 100 "कसाब" पैदा करने से कहीं बेहतर है कि एक "कलाम" पैदा कर लिया जाए। 
एक कहावत है- पूत "कपूत" तो धन क्या करना और पूत "सपूत" तो धन क्या करना। जिसका जीता-जागता उदाहरण हैं हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, जिन्होंने अपने "ग़रीब परिवार" का नाम रौशन कर दिया, और दूसरी तरफ़ आपके चहेते "युवराज" जिन्होंने "शाही परिवार" का नाम ख़राब कर दिया। 

मुन्नवर राना साहब एक बात और समझ लीजिए, यह भारत है, यहां की पवित्र भूमि पर श्रीकृष्ण जैसे महायोगी, महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी जैसे महायोद्धा, चाणक्य जैसे कूटनीतिज्ञ, महात्मा बुद्ध और कबीरदास जैसे संत और महापुरुष अवतरित होते हैं, मुर्गी के बच्चे नहीं।

मुन्नवर साहब अगर आपको "मुर्गी के बच्चे" पैदा करने का शौक़ है तो "पड़ोसी मुल्क़" में चले जाइये, मुर्गी का तो पता नहीं लेकिन आपको गधे के बच्चे वहां बहुत मिल जाएंगे। आप चाहें तो उन्हें चीन को बेचकर बुढ़ापा अच्छी तरह से काट सकते हैं।

🖋️ *मनोज चतुर्वेदी "शास्त्री"*
समाचार सम्पादक- उगता भारत हिंदी समाचार-
(नोएडा से प्रकाशित एक राष्ट्रवादी समाचार-पत्र)

व्हाट्सऐप-

 9058118317

ईमेल-
 manojchaturvedi1972@gmail.com

ब्लॉगर-

https://www.shastrisandesh.co.in/

फेसबुक-

https://www.facebook.com/shastrisandesh

ट्विटर-

https://www.twitter.com/shastriji1972

*विशेष नोट- उपरोक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। उगता भारत समाचार पत्र के सम्पादक मंडल का उनसे सहमत होना न होना आवश्यक नहीं है। हमारा उद्देश्य जानबूझकर किसी की धार्मिक-जातिगत अथवा व्यक्तिगत आस्था एवं विश्वास को ठेस पहुंचाने नहीं है। यदि जाने-अनजाने ऐसा होता है तो उसके लिए हम करबद्ध होकर क्षमा प्रार्थी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...