प्रतीकात्मक मुसलमान गलत हो सकता है लेकिन इस्लाम गलत नहीं हो सकता. दिक्कत ये है कि आज मुसलमान इस्लाम की शिक्षाओं से भटक गया है. आज केवल मांस खाना और एक पार्टी/संगठन विशेष को कोसना ही मुसलमान होने के मायने रह गए हैं. ये सब मैं यूँ ही नहीं कह रहा बलिक इसका ठोस सबूत भी दे रहा हूँ. मैंने इस्लाम को बहुत करीब से जाना है, मैं जानता हूँ कि अगर दुनिया का हर मुसलमान इस्लाम और हुजुर (सल.) की शिक्षाओं पर अमल करे तो दुनिया में मुसलमान सबसे बेहतरीन कौमों में से एक हो जाये. लेकिन आज का मुसलमान विशेषतः हिंदुस्तान का मुसलमान इस्लाम को पढ़ता तो है लेकिन उसे समझता नहीं है. आज हिंदुस्तान का मुसलमान दीन और दुनिया दोनों से दूर हो गया है. हालाँकि गलती अकेले मुसलमान की नहीं है, कुछ गलतियाँ हमारी भी हैं. हम सभी को एक ही नजर से देखते हैं, हमारा मानना है कि हिंदुस्तान केवल हिन्दूओं का है और पाकिस्तान मुसलमानों का. आज जिस खौफ की राजनीति की जा रही है उससे चंद लोगों को फायदा हो रहा है लेकिन आने वाली नस्लों को जो नुकसान होगा उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता. इतिहास गवाह है कि राजनीति हमेशा लाशों पर हुई है और स...
The Intellectual | The Spiritual | The Creative