सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो आमिर खान

श्री रामायण में प्रभु श्रीराम का माता-पिता के प्रति श्रद्धाभाव, माता सीता की पवित्रता और पतिव्रत का पालन, श्री लक्ष्मण का भातृप्रेम, भगवान हनुमान की भक्ति और महाराज रावण की विद्वता का भान सभी को भलीभांति है, परन्तु क्या कभी किसी ने श्री लक्ष्मण की धर्मपत्नी के त्याग और उनकी तपस्या पर भी विचार किया। क्या कभी ने विचारा कि धर्म की रक्षा हेतु 14 वर्षों तक लक्ष्मण और उनकी पत्नी कैसे विरह की अग्नि में जलते रहे होंगे। माता सीता तो अपने पति के वचनों से बंधी थीं और श्रीराम अपने पिता के वचनों का पालन कर रहे थे परन्तु श्री  लक्ष्मण और उनकी धर्मपत्नी उर्मिला तो केवल अपने राष्ट्रधर्म का पालन कर रहे थे। क्योंकि श्रीराम न केवल लक्ष्मण के भाई थे अपितु वह अयोध्या के होने वाले राजा भी थे। और उनकी रक्षा करना लक्ष्मण का राष्ट्रधर्म भी था। उर्मिला ने न केवल पतिधर्म का पालन किया अपितु उसने भी राष्ट्रधर्म कर लिए अपने वैवाहिक सुख का परित्याग कर दिया।

आज कलियुग में क्या नरेंद्र मोदी और जसोदाबेन उसी राष्ट्रधर्म का पालन नहीं कर रहे? राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना ने ही श्री मोदी को अपने वैवाहिक सुख से वंचित कर दिया। श्री मोदी ने राष्ट्रहित के लिए अपनी समस्त इच्छाओं और इन्द्रिय सुखों का परित्याग कर दिया। हम यहाँ श्री मोदी और जसोदाबेन की तुलना श्री लक्ष्मण और उनकी धर्मपत्नी उर्मिला से नहीं कर रहे हैं, परन्तु यह निश्चित है कि राष्ट्रधर्म निभाने के लिए दोनों का ही त्याग लगभग एक जैसा ही है।

आजकल सोशल मीडिया और आमिर खान-किरण राव के सम्बन्धों को लेकर काफी चर्चाएं हैं। कुछ कमअक्ल लोग इन सम्बन्धों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जसोदाबेन वैवाहिक जीवन से जोड़कर अनर्गल  टिप्पणियां कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है कि जब मोदी के अन्धविरोधी उनके जसोदाबेन से वैवाहिक संबंधों को लेकर टीका-टिप्पणी कर रहे हैं, बल्कि इससे पूर्व में भी तीन तलाक के मुद्दे पर भी सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की अनर्गल टिप्पणियों की भरमार रही थी। आमिर खान जैसे "फिल्मी नायक" का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे "राष्ट्रनायक" से भला क्या मुकाबला जा सकता है। यहां यह भी समझना आवश्यक है कि सनातन संस्कृति में विवाह कोई दो लोगों के बीच हुआ करारनामा या कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक गठजोड़ है। सनातन संस्कृति में पति-पत्नी के बीच एक पवित्र बंधन होता है, जो जन्म-जन्मांतर के लिए बांधा जाता है। सनातन धर्म में पत्नियां रखी जाती हैं, बांदियाँ नहीं।
आमिर खान और किरण राव के सम्बंध केवल शारीरिक आकर्षण और व्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति हेतु किया गया एक समझौता मात्र था, जिसको अंततः टूटना ही था। ऐसे घटिया और स्वार्थी समझौतों की तुलना विवाह जैसे पवित्र बंधन से करना भी भारतीय सनातन संस्कृति का घोर अपमान है। सच तो यह है कि जो लोग चंद सिक्कों के लिए बिस्तर बदलते हों उन्हें पति-पत्नी जैसे पवित्र रिश्ते से पुकारना भी उस रिश्ते का घोर अपमान है। 

"एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो आमिर खान।"


🖋️ *मनोज चतुर्वेदी "शास्त्री"*
समाचार सम्पादक- उगता भारत हिंदी समाचार-
(नोएडा से प्रकाशित एक राष्ट्रवादी समाचार-पत्र)

व्हाट्सऐप-

 9058118317

ईमेल-
 manojchaturvedi1972@gmail.com

ब्लॉगर-

https://www.shastrisandesh.co.in/

फेसबुक-

https://www.facebook.com/shastrisandesh

ट्विटर-

https://www.twitter.com/shastriji1972

*विशेष नोट- उपरोक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। उगता भारत समाचार पत्र के सम्पादक मंडल का उनसे सहमत होना न होना आवश्यक नहीं है। हमारा उद्देश्य जानबूझकर किसी की धार्मिक-जातिगत अथवा व्यक्तिगत आस्था एवं विश्वास को ठेस पहुंचाने नहीं है। यदि जाने-अनजाने ऐसा होता है तो उसके लिए हम करबद्ध होकर क्षमा प्रार्थी हैं।
🖋️ *मनोज चतुर्वेदी "शास्त्री"*
समाचार सम्पादक- उगता भारत हिंदी समाचार-
(नोएडा से प्रकाशित एक राष्ट्रवादी समाचार-पत्र)

व्हाट्सऐप-

 9058118317

ईमेल-
 manojchaturvedi1972@gmail.com

ब्लॉगर-

https://www.shastrisandesh.co.in/

फेसबुक-

https://www.facebook.com/shastrisandesh

ट्विटर-

https://www.twitter.com/shastriji1972

*विशेष नोट- उपरोक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। उगता भारत समाचार पत्र के सम्पादक मंडल का उनसे सहमत होना न होना आवश्यक नहीं है। हमारा उद्देश्य जानबूझकर किसी की धार्मिक-जातिगत अथवा व्यक्तिगत आस्था एवं विश्वास को ठेस पहुंचाने नहीं है। यदि जाने-अनजाने ऐसा होता है तो उसके लिए हम करबद्ध होकर क्षमा प्रार्थी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...