सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत सरकार बताये कि आखिर आज तक कितनी हिन्दू बेटियों के साथ मुसलमानों ने बलात्कार किया है- स्वामी यति नरसिंहानन्द सरस्वती

स्वामी यति नरसिंहानन्द सरस्वती ने २ दिसम्बर २०१९ को एक वीडियो के जरिये ये दावा किया था कि हैदराबाद बलात्कार के तीन आरोपी नाबालिग थे, इसलिए पुलिस द्वारा दिए गए इनके हिन्दू नाम काल्पनिक हैं. उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा  कि सभी आरोपी एक धर्म विशेष के हैं. उन्होंने इस वीडियो में भारत सरकार से यह सवाल भी उठाया है कि आज तक आखिर कितनी हिन्दू बेटियों के साथ मुसलमानों ने बलात्कार किया है? उन्होंने सरकार और प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया है.उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. देखिये  उनका यह वीडियो-
उधर एशिया नेट न्यूज़ हिंदी नामक वेबसाइट ने यह दावा किया है कि यति नरसिंहानन्द सरस्वती द्वारा किया गया दावा पूरी तरह से झूठा है. इस वेबसाइट का कहना है कि हैदराबाद कांड के चारों आरोपी बालिग हैं इसलिए उनका काल्पनिक नाम होना या लिखने का कोई औचित्य ही नहीं बनता.
इस वेबसाइट का यह भी दावा है कि हैदराबाद पुलिस ने सभी आरोपियों के नाम, उम्र और उनके परिवारों की जानकारी साझा की है. जिसमें केवल एक आरोपी आरिफ पाशा ही मुस्लिम था बाकि अन्य सभी आरोपी हिन्दू थे. वेबसाइट के अनुसार यह चारों आरोपी बचपन के साथी भी थे. उधर साइबराबाद पुलिस ने भी वीडियो और पोस्ट का खंडन किया है. एक यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने इसे फेक न्यूज़ बताया है. 
दरअसल ४ दिसम्बर २०१९ को "द यूथ" नामक वेबसाइट पर एक आर्टिकल प्रकाशित हुआ था जिसमें यह सवाल उठाया गया था कि
 "All accused of Hyderabad Rape Were Muslims, police admit to change their names”-says Swami Narhari" Can anyone confirm this story? If it is true then Hyderabad police & their political masters are bigger criminals  https://t.co/8fuRjO5sQq

गल्फ कन्नोईसुर की एडिटर-इन-चीफ मीना दास नारायण ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी सच्चाई जानने के लिए इस आर्टिकल को शेयर किया और यह वायरल हो गया. 

अब महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि बकौल स्वामी यति नरसिंहाननद सरस्वती के, यदि यह सच है कि चारों आरोपी मुस्लिम थे तो निश्चित रूप से संबंधित अधिकारीयों पर कार्यवाही होनी चाहिए. किन्तु यदि तस्वीर का दूसरा पहलु देखा जाए और यह सामने आता है कि चारों आरोपी में से तीन आरोपी हिन्दू थे जबकि आरिफ पाशा नामक एक एक आरोपी मुस्लिम था. तब  प्रश्न यह है कि ऐसे में स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती का बयान क्यों वायरल हो रहा है? क्या इस प्रकार के बयानों से साम्प्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने और एक सम्प्रदाय विशेष के विरुद्ध नफरत के बीज बोने का घिनौना कृत्य जानबूझकर किया जा रहा है. अगर ऐसा है तो यह भारत की एकता, अखंडता और सद्भावना के विरुद्ध एक सोचा-समझा षड्यंत्र कहा जा सकता है. और ऐसे और इस तरह के तमाम देशद्रोही संदेशों को वायरल होने से तुरंत रोका जाना चाहिए साथ ही समाज में विषवमन करने वाले ऐसे  लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...