सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांगेस पूरी तरह से नंगी होकर सड़क पर उतर चुकी है- राहुल गाँधी जिन्ना और कांग्रेस मुस्लिम लीग बन चुकी है

राहुल गाँधी जिन्ना की भूमिका निभा रहे हैं और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा नेहरु के पदचिन्हों पर चल रही हैं. खुद कांग्रेस मुस्लिम लीग की भूमिका निभा रही है. राहुल गाँधी कभी सावरकर तो नहीं बन सकते लेकिन जिन्ना बनने की कोशिश में जरूर लगे हैं. 

१९४७ में इस देश का बंटवारा करने वाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जामिया में हुई हिंसा पर कल कहा कि "नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध देशवासी कर रहे हैं". जबकि सच्चाई यह है कि नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध केवल और केवल देशविरोधी कर रहे हैं. आज प्रियंका वाड्रा उर्फ़ प्रियंका गाँधी खुद इंडिया गेट पर पत्थरबाजों के समर्थन में धरना देकर बैठी थीं.


 प्रश्न यह है कि जो लोग महात्मा गाँधी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बताते हैं, जो गाँधी के आदर्शों पर चलने की बातें करते हैं वह पत्थरबाजी और पत्थरबाजों की हिमायत में कैसे खड़े हो जाते हैं?   

एक और महत्वपूर्ण प्रश्न यह भी है कि आखिर क्या कारण है कि कश्मीर में छात्र और छात्राएं हमारी भारतीय सेना पर पत्थर चलाते थे और अब जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ और जेएनयू के कुछ छात्र-छात्राएं दिल्ली पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे हैं. क्या इनको भी भटके हुए नौजवान बताया जायेगा?

आखिर हर जगह कांग्रेस नेता ही क्यों ऐसे हिंसक प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए पाए जाते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रशासन ने खुद यह माना है कि उनके परिसर में बाहरी तत्व घुस आये थे. उनका मानना है कि करीब ७५० कार्ड फर्जी पाए गए. ऐसे में यह सवाल उठाना स्वाभाविक ही है कि आखिर छात्रों की आड़ में कौन लोग हिंसा कर रहे हैं. 

क्या कारण है कि दिल्ली में हुई पुलिस-छात्र हिंसक झड़प में कुछ लोगों ने अपने मुहं को कपड़े से ढका हुआ था. ठीक वैसे ही जैसे कि कश्मीर के छात्र और छात्राएं पत्थरबाजी करते हुए अपने चेहरों को ढक लिया करते थे. कांग्रेस किस मुहं से संविधान की दुहाई देती है, यह वही कांग्रेस है जिसने इमरजेंसी लागू की थी, जिसने निर्दोष और निहत्थे साधू-संतों पर गोलियां चलवाईं थीं, जिसने हिंदुत्व को आतंकी धर्म साबित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. इसी कांग्रेस ने १९८४ में निर्दोष सिक्खों की हत्या करवाई थी. आज उन दंगों का एक आरोपी जगदीश टाईटलर भी प्रियंका गाँधी के साथ धरने पर देखा गया है. 
 
राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा समझ चुके हैं कि उनके तरकश में सभी तीर खत्म हो चुके हैं, नैतिकता और सिद्दांतों की दुहाई देने वाली कांग्रेस आज खुद अनैतिक और छिछोरे हथकंडे अपना रही है. कांग्रेस के पास अब खोने को कुछ नहीं बचा है और उसके नेता नंगे होकर सड़क पर उतर आये हैं. सही मायने में कांग्रेसी नेता मानसिक दिवालिए हो चुके हैं. सत्ता के भूखे भेड़िये बन चुके कांग्रेसी देश की सुरक्षा और एकता से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं. कांग्रेस की सोच इस हद तक गंदी और घिनौनी हो चुकी है कि वह देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को भी दांव पर लगाने से बाज नहीं आ रही है और उनकी जान को जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं कर रही है. 

आज नहीं तो कल देश की जनता कांग्रेस से उसके कुकर्मों का हिसाब जरूर मांगेगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...