सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या भारत में इतिहास अपने आपको दोहरा रहा है : २०२० से १९४७ की ओर (भाग -२)

अलाउद्दीन खिलजी ने जब एक क़ाज़ी से सवाल किया- इस्लामी क़ानून के अंतर्गत हिन्दुओं की स्थिति क्या होगी?

क़ाज़ी ने उत्तर दिया-
"उन्हें (हिन्दुओं को ) लगान भरने वाला कहा जाता है, और जब कोई लगान अधिकारी उनसे चांदी मांगे, उन्हें बिना कोई प्रश्न उठाये पूरी विनम्रता और सम्मान के साथ सोना भेंट करना चाहिए। यदि अधिकारी उनके मुहं में गंदगी फेंकें तो उन्हें ख़ुशी-ख़ुशी उसे लेने के लिए मुहं चौड़ा खोल देना चाहिए। धिम्मी (गैर-मुस्लिम) की असली नीच स्थिति इस प्रकार विनम्रता से धन भेंट करने और अपने मुहं में गंदगी स्वीकारने से ही प्रकट होती है. इस्लाम का महिमा गान ही कर्तव्य है और मज़हब के प्रति उपेक्षा भाव ओछापन है. खुदा उन्हें हिक़ारत से देखता है, जैसा कि उसने कहा है, उन्हें दबाकर रखो". हिन्दुओं को अपमानित बनाकर रखना तो ख़ासकर ही मज़हब का कर्तव्य है, क्योंकि वे पैगंबर के सबसे पुराने जिद्दी दुश्मन हैं, और क्योंकि पैगंबर ने हमें उनको क़त्ल करने का हुक्म यह कहकर दिया है कि 'उन्हें इस्लाम कबूल कराओ या मार दो' और गुलाम बनाओ तथा उनकी धन-सम्पत्ति लूट लो'. कोई और नहीं बल्कि स्वयं महान सिद्धांतकार हनीफाह ने, जिनके मत के हम सब अनुयायी हैं, हिन्दुओं पर जज़िया लगाने की सहमति दी है. अन्य विचारशाखाओं के उलेमा तो किसी अन्य मार्ग की अनुमति नहीं देते, सिवाय "मौत या इस्लाम" के।"  

       (डॉ. टाइटस की पुस्तक "इंडियन इस्लाम" में उद्घृत)

हमारा दुर्भाग्य है कि हमने इतिहास से कभी कोई सबक़ नहीं सीखा। हजारों वर्षों की ग़ुलामी के बावजूद भी हम अपने इतिहास से कुछ सीखने की कोशिश कभी नहीं करते। हम हमेशा वर्तमान में ही जीते हैं, हमने कभी अपनी ऐतिहासिक भूलों से सबक़ लेकर अपने भविष्य को सुधारने की चेष्टा नहीं की. हम हमेशा से ही अहिंसा, नैतिकता और कर्तव्यों का पाठ पढ़ते और पढ़ाते रहे, लेकिन 'शठे शाठ्यम समाचरेत'  के सिद्धांत को हमने भुला दिया। हमने गांधीवाद को पढ़ा लेकिन चाणक्यनीति को कभी समझने की कोशिश नहीं की.

इतिहास सही मायने में शायद इसीलिए लिखा जाता है ताकि आने वाली पीढ़ियां उससे कुछ सीख सकें, लेकिन हमारा एक और दुर्भाग्य देखिये कि वामपंथियों और कांग्रेस ने हमारे सामने जो इतिहास रखा उसने हमें हमारे ही दुश्मनों का गुणगान करने पर मजबूर कर दिया। हम अकबर को महान और राणा प्रताप को बागी समझने लगे.
आज की पीढ़ी को यह जानने का पूरा हक़ है कि वामपंथी और कांग्रेस ने जो इतिहास हमें पढ़ाया है वह गुलाम मानसिकता पर झूठ का मुलम्मा है, जबकि सच्चाई अभी भी हमसे कोसों दूर है.

हमें जिस छद्म धर्म-निरपेक्षता की चाशनी पिलाई जाती है उसे हम कभी समझ ही नहीं सके. कांग्रेसियों और वामपंथियों ने सेक्युलरिज्म की आड़ में इस्लामिक कटटरपंथी विचारधारा को सुरक्षा-चक्र ही प्रदान किया है. और हमने सेक्युलरिज्म की इस विचारधारा को खाद-पानी देकर इसी आशा में पालने-पोसने का कार्य किया है, और उसे बढ़ते हुए देखकर भी इसी आशा में जी रहे हैं कि शायद कभी इस पेड़ पर मानवता, शांति और सौहार्द के फल-फूल भी लगेंगे और हम अपने देश को फलता-फूलता हुआ देख सकेंगे। क्रमशः 

भाग तीन कल पढ़िए 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Your comment has been received and is subject to moderation. Abusive, defamatory, or legally objectionable comments will not be published.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...