सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जयप्रकाश नारायण बनाम अखिलेश यादव : विचारधारा से विश्वासघात

भारत के राजनीतिक इतिहास में "समाजवाद" शब्द जितना बार बोल गया, वह उतनी ही बार विकृत होता गया. समाजवाद जो कभी समानता, नैतिकता और न्याय का प्रतीक था. आज वोटबैंक, परिवारवाद और अवसरवाद की संज्ञा बन चुका है. इस विकृति का सबसे बड़ा उदहारण है - समाजवादी पार्टी. जिसने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सपनों के समाजवाद को केवल नारे और जातीय समीकरण तक सीमित कर दिया. जयप्रकाश नारायण का समाजवाद किसी राजनीतिक सत्ता का हथियार नहीं था बल्कि वह एक नैतिक आन्दोलन था.
उनका सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान केवल इंदिरा गाँधी की तानाशाही के ख़िलाफ़ नहीं था, बल्कि उस राजनीतिक संस्कृति के ख़िलाफ़ था जिसमें झूठ, भ्रष्टाचार और स्वार्थ सामान्य बन चुके थे.

आज की समाजवादी पार्टी, विशेषकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में,जेपी के समाजवाद से कोसों दूर है. जहाँ जयप्रकाश नारायण ने सत्ता से दूरी बनाकर समाज को दिशा दी, वहीँ अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने सत्ता को ही समाजवाद का अंतिम लक्ष्य बना लिया. 

अखिलेश का समाजवाद दरअसल "जातीय और साम्प्रदायिक गठजोड़" की राजनीति में सिमट गया है.
यादव-मुस्लिम समीकरण इसकी रीढ़ है. जबकि दलित, ब्राह्मण और अन्य पिछड़ा वर्ग अखिलेश के चुनावी गणित का
हिस्सा हैं, वैचारिक प्रतिबद्धता का नहीं. अखिलेश यादव की राजनीति ने समाजवाद को नैतिक दर्शन से हटाकर वंशवादी परम्परा में बदल दिया है. आज समाजवादी पार्टी एक व्यक्ति, एक परिवार और एक जातीय ब्लॉक की पार्टी बनकर रह गई है.

जयप्रकाश नारायण ने कभी सत्ता की मांग नहीं की. 1977 में जनता पार्टी की जीत के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला, पर उन्होंने साफ़ कहा - 

"मैं सत्ता नहीं, परिवर्तन चाहता हूँ".

जबकि इसके ठीक विपरीत, अखिलेश यादव समाजवाद को सत्ता के वैचारिक जामा के रूप में पहनते हैं. उनकी राजनीती में विचार गौण और समीकरण प्रधान हैं.

जय प्रकाश नारायण के समाजवाद का केंद्र "आदर्श मनुष्य" था. उनका मानना था कि जब तक व्यक्ति अपने भीतर के लालच, झूठ और हिंसा से मुक्त नहीं होगा, तब तक कोई वयवस्था न्यायपूर्ण नहीं बन सकती. उन्होंने समाजवाद को "नैतिक आत्मसयंम" और सामाजिक सेवा का माध्यम माना. 

जबकि इसके ठीक उलट, समाजवादी पार्टी का समाजवाद "व्यवहारिक मजबूरी" बन गया. आज समाजवादी पार्टी का हर कदम उसी "राजनीतिक व्यापार" की तरह है जिसके विरुद्ध जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति चलाई थी. 

जयप्रकाश नारायण ने कहा था - 

"यदि समाजवाद को बचाना है, तो पहले समाज को सत्य बोलने की हिम्मत देनी होगी."


पर आज समाजवादी पार्टी सत्य नहीं बोलती, कथित "धर्म निरपेक्षता" की आड़ में मुस्लिम तुष्टिकरण करती है.

जयप्रकाश नारायण "लोकनायक" थे क्योंकि उन्होंने जनता को जागरूक किया. जबकि मुलायम पुत्र अखिलेश यादव "नेता पुत्र" हैं. जयप्रकाश नारायण "धरातल के नेता थे". जबकि अखिलेश यादव "एयरकंडीशन कार्यालयों" बाहर नहीं निकले.

आज अगर जयप्रकाश नारायण जीवित होते, तो वे समाजवादी पार्टी के पोस्टरों पर अपना नाम देखकर दुखी होते. क्योंकि उन्होंने जिस समाजवाद की परिकल्पना की थी, उसमें न जाति थी, न तुष्टिकरण और न ही परिवारवाद.

जयप्रकाश नारायण ने कहा था- 

"सत्ता की लोलुपता से बड़ी कोई दासता नहीं होती". 

आज अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी उसी सत्ता की दासता में डूबी हुई है. विचार नहीं वोटों की गुलाम.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...