सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

असदुद्दीन ओवैसी साहब गलती आपकी नहीं है, हम ही अपनी नस्लों को...

अभी बीते शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक एंकर ने AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी से श्रीराम मंदिर पर जब सवाल पूछा तो ओवैसी ने जवाब देते हुए कहा- "जब तक हम जिंदा रहेंगे, अपनी नस्लों को बताते रहेंगे कि आजाद भारत में सुप्रीम कोर्ट को धोखा देकर भाजपा ने मस्जिद को शहीद किया था। वो मेरी मस्जिद थी, है और रहेगी।"

ओवैसी साहब ने बिल्कुल सही कहा। एक "सेक्युलर भाईजान" से इसके अतिरिक्त आप कोई और उम्मीद कर भी क्या सकते हैं। गलती तो हमारी है ओवैसी साहब कि हम अपनी पीढ़ियों को यह समझाने में नाकामयाब रहे कि टीपू सुल्तान और बहादुर शाह ज़फ़र जैसे लोगों की अंग्रेजों से लड़ाई भारत की आज़ादी की लड़ाई नहीं थी, बल्कि दो आक्रांताओं द्वारा भारत में अपना वर्चस्व  स्थापित करने का युद्ध था। इरफान हबीब और रोमिला थापर सरीखे वामपंथी, जिहादी और छद्म धर्मनिरपेक्ष इतिहासकारो और कांग्रेसी सरकारों ने बड़ी चतुराई से हमारी पीढ़ियों के दिमाग़ में यह कूट-कूट कर भर दिया कि मुगल बादशाह कोई विदेशी आक्रांता या लुटेरे नहीं थे बल्कि वह तो सच्चे देशभक्त थे और उन्होंने भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आज़ाद कराने के लिए उनसे लड़ाइयां लड़ीं और कुर्बानियां दीं।
हम अपनी नस्लों को यह कभी समझा ही नहीं पाए कि बाबर एक विदेशी लुटेरा, आक्रांता और क्रूर शासक था जिसने भारतीय संस्कृति, सभ्यता, परम्पराओं और धार्मिक आस्थाओं को न केवल नष्ट-भ्रष्ट किया बल्कि वह उनकी जगह अपनी गुलामी के प्रतीक भी बना गया जो इस बात की हमेशा याद दिलाते रहेंगे कि भारत पर कभी मुस्लिम आक्रांताओं की हुकूमत हुआ करती थी।

विश्व में भारत ही शायद एकमात्र दुर्भाग्यशाली देश है जिसमें उन तमाम आक्रांताओं, लुटेरों और बलात्कारियों का महिमामंडन किया जाता है जिन्होंने भारत को सदियों तक न केवल ग़ुलाम बनाये रखा बल्कि उसकी हजारों-लाखों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की धरोहरों को भी नष्ट कर दिया था। जिन लुटेरों ने भारत को जी भरकर लूटा और मंदिरों के स्थान पर मकबरों की नींव रखी, हम आजतक उन्हें "महान" कहते हैं, और हमारे इतिहासकार उनकी शान में कसीदे गढ़ने से आज भी बाज नहीं आते।

ओवैसी साहब हमारी गलती यह है कि हम अपनी नस्लों को केवल अंग्रेजी हुक़ूमत के जुल्मों-सितम पर व्याख्यान सुनाते रहे, हमने कभी अपनी नस्लों को यह बताने की कोशिश ही नहीं की कि विदेशी मुस्लिम आक्रांताओं ने किस प्रकार हमारे मासूम बच्चों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया था, नरमुंडों की मीनारें बनवा दी थीं, चोटियों और जनेऊओं की होलीयां जला दी थीं, तक्षशिला और नालंदा जैसी सांस्कृतिक धरोहरों को आग के हवाले कर दिया गया था, किस प्रकार खौलते तेल के कड़ाहों और गर्म रेत डालकर देशभक्तों की जान ली गई। हम अपनी नस्लों को यह समझा ही नहीं पाए कि अय्याश और लम्पट अकबर "महान" कभी नहीं था बल्कि महान तो महाराज राणा प्रताप थे। हमने अपनी नस्लों को अकबर-जोधा के मनघड़ंत और झूठे किस्से सुनाए लेकिन हम उन्हें माता जीजाबाई और वीर शिवाजी की शौर्यगाथा नहीं सुना पाए।

हम सैकड़ों साल बीतने के बाद भी आजतक यह समझने में लगभग पूरी तरह से असफल ही हैं कि हम केवल अंग्रेजों के ग़ुलाम नहीं थे, हम तो मुगलों, अफगानों, तुर्कों, और पठानों से भी अपनी आज़ादी के लिये संघर्ष करते रहे। 
लेकिन अब वह समय आ गया है जब हमें भी अपनी नस्लों को बताना होगा कि किस प्रकार हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम सैंकड़ों सालों तक वनवास में रहे। उस वनवास को समाप्त करने के लिए न जाने कितने श्रीरामभक्तों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उन शूरवीर श्रीरामभक्तों की शौर्यगाथा का वर्णन प्रत्येक रामभक्त को अपनी पीढ़ी को बताना ही होगा।

🖋️ *मनोज चतुर्वेदी "शास्त्री"*
समाचार सम्पादक- उगता भारत हिंदी समाचार-
(नोएडा से प्रकाशित एक राष्ट्रवादी समाचार-पत्र)

व्हाट्सऐप-

 9058118317

ईमेल-
 manojchaturvedi1972@gmail.com

ब्लॉगर-

https://www.shastrisandesh.co.in/

फेसबुक-

https://www.facebook.com/shastrisandesh

ट्विटर-

https://www.twitter.com/shastriji1972

*विशेष नोट- उपरोक्त विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं। उगता भारत समाचार पत्र के सम्पादक मंडल का उनसे सहमत होना न होना आवश्यक नहीं है। हमारा उद्देश्य जानबूझकर किसी की धार्मिक-जातिगत अथवा व्यक्तिगत आस्था एवं विश्वास को ठेस पहुंचाने नहीं है। यदि जाने-अनजाने ऐसा होता है तो उसके लिए हम करबद्ध होकर क्षमा प्रार्थी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...