सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगर आप CAA विरोधी हैं तो एकबार इन हिन्दुओं की दुर्दशा जरूर देखिये

पाकिस्तान की जनगणना (1951) के मुताबिक पाकिस्तान की कुल आबादी में 22% हिन्दू थे, जो 1998 की जनगणना में घटकर 1.6% रह गए हैं। वर्ष 1956 में पाकिस्तान का संविधान बना और पाकिस्तान प्रगतिशील और उदारवादी विचारधाराओं को त्यागकर इस्लामिक देश बन गया, और तभी से हिन्दुओं का वहां रहना दुश्वार हो गया। ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 1965 से लेकर अब तक तकरीबन सवा लाख पाकिस्तानी हिन्दुओं ने भारत की तरफ पलायन किया है। आज़ादी के वक्त पाकिस्तान में कुल 428 मंदिर थे, जिनमें से अब सिर्फ 26 ही बचे हैं। पाकिस्तान में ज़्यादातर हिन्दू मंदिर या तो गिरा दिए गए, या उन्हें होटल बना दिया गया है। माइनॉरिटी राइट ग्रुप इंटरनेशनल के मुताबिक 2-8 दिसंबर, 1992 के दौरान पाकिस्तान में तकरीबन 120 हिन्दू मंदिरों को गिराया गया। पाकिस्तान में हिन्दू आबादी वहां की कुल जनसंख्या की 2% से भी कम है। पाकिस्तान में करीब 25 लाख हिन्दू आबादी है। पाकिस्तान में करीब 2% हिन्दू आबादी है जिनमे से सिंध में करीब 7%, थारकरकर जिला में करीब 35%, मिथि में करीब 80%, बलूचिस्तान में करीब 1.1%, पंजाब में करीब 1.6% और खैबर पख्तुनख्वा में करीब 0.8% हिन्दू आबादी निवास करती है। पाकिस्तान में बसे हिन्दुओं में से लगभग 96% सिंध प्रान्त में ही रहते हैं। 
पाकिस्तान का मतलब है वहां की घोर कठमुल्ला पंजाबी सेना. ये सिर्फ सुन्नियों को ही पाकिस्तानी मानती है. स्वीटजरलैंड में बस गए पाकिस्तान मूल के इतिहासकार डा. इशितहाक अहमद कहते हैं कि पाकिस्तान सेना पर पंजाबियों का कब्जा है. जब तक यह खत्म नहीं होगा तब  पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात सुधरने वाले नहीं है. वहां पर इस्लामिक कट्टरपन पूरी तरह से हावी हो चुका है. वहां पर पिछले महीने ही ईशनिंदा के आरोप में अब्दुल वली खान विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या का मामला सामने आया. छात्र पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल छात्र भी विश्वविद्यालय के ही थे. जान गंवाने वाला छात्र सिर्फ 23 साल का था और उसका नाम मशाल खान है. पत्रकारिता के छात्र मशाल खान (23) को ईशनिंदा से संबंधित सामग्री सोशल मीडिया में पोस्ट करने के आरोप में मार डाला. मशाल को सेकंड फ्लोर पर स्थित हॉस्टल के उसके कमरे से खींचकर निकाला गया. इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर पिटाई करने के बाद गोली मारी गई फिर नीचे फेंक दिया. इसके बावजूद जब तक उसकी मौत नहीं हुई भीड़ उसे पीटती रही. कहने की जरूरत नहीं कि पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप झेल रहे हिन्दू, सिख,ईसाई,बौद्ध,पारसी और जैन समुदाय के लोगों को प्रदर्शनकारियों को सौंप दिया गया तो उसे भी मशाल खान की तरह से मार डाला जाएगा.
पाकिस्तान के नेशनल कमिशन फॉर जस्टिस एंड पीस की वर्ष 2012 की रिपोर्ट के मुताबिक 74 प्रतिशत हिन्दू महिलाएं यौन शोषण का शिकार होती हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की वर्ष 2012 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में हर महीने 20 से 25 हिन्दू लड़कियों का अपहरण होता है और ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
पाकिस्तान के नेशनल कमिशन फॉर जस्टिस एंड पीस की वर्ष 2012 की रिपोर्ट के मुताबिक 74 प्रतिशत हिन्दू महिलाएं यौन शोषण का शिकार होती हैं। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की वर्ष 2012 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में हर महीने 20 से 25 हिन्दू लड़कियों का अपहरण होता है और ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
कराची से प्रकाशित पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र डानके दो पत्रकारों ने सिंध प्रांत के हिंदू परिवारों के दयनीय जीवन के बारे में लिखा है कि हिंदू घरों में शादी-त्यौहारों की खुशियों में शहनाइयां बज रही होती हैं कि वहां अचानक एकदम मातम छा जाता है। गुंडे उनके घरों में घुसकर जवान लड़कियों को उठाकर ले जाते हैं। ऐसी ही एक घटना का वर्णन करते हुए पाकिस्तानी पत्रकारों ने बताया है कि घोटकी जिला के दहाड़की शहर में पिछले वर्ष दीवाली से एक रात पहले हरी लाल और रवीना के कहकहों और उनकी खुशी भरी किलकारियों से घर गूंज रहा था। रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली के सुंदर चित्रण द्वारा आंगन सजाया गया था। पूरा आंगन दीपों से जगमगा रहा था, लेकिन इस दीवाली पर घर में मातम था। परिवार का दिन रोते हुए शुरू हुआ। इस दीवाली पर परिवार के बीच उनकी दो युवा बेटियां रीना और रवीना मौजूद नहीं थीं। परिवार जब होली का त्यौहार मना रहा था कि रंगों की फुहार के बदले उन पर आसमान से कहर की बिजली गिरी। गुंडे आए और दोनों बहनों को उठाकर ले गए। रीना और रवीना पर उसके बाद क्या बीती?
https://www.ichowk.in/politics/blasphemy-triggers-violence-against-hindu-in-pakistan/story/1/6865.html

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...