सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टू नेशन थ्योरी का सिद्धांत सर्वप्रथम अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान ने दिया था

सर सैयद अहमद खान 
मई 1875 में सर सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मदरसतुल-उलूमनामक एक मुस्लिम स्कूल स्थापित किया और महारानी विक्टोरिया की वर्षगाँठ के अवसर पर २४ मई 1875 को उन्होंने "मोहम्डन एंग्लो ओरिएण्टल कॉलेज" की स्थापना की थी जो बाद में विकसित होकर 1920 में "अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय" बना. मोहम्डन एंग्लो ओरिएण्टल कॉलेज के प्रथम प्रिंसिपल थियोडर बैक थे. सर सैयद के प्रयासों से अलीगढ़ क्रांति की शुरुआत हुई, जिसमें शामिल मुस्लिम बुद्धिजीवियों और नेताओं ने भारतीय मुसलमानों को हिन्दुओं से अलग करने का काम किया. सर सैयद ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय ब्रिटिश साम्राज्य का वफ़ादार बनकर बहुत से यूरोपियों की जानें बचाईं. सर सैयद ने 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना में मुख्य भूमिका अदा  की. क्योंकि सर सैयद का मानना था कि कांग्रेस हिन्दू आधिपत्य पार्टी है.
अलीगढ़ युनिवर्सिटी 
अंग्रेजों के बाद जिसने सर्वप्रथम साम्प्रदायिकता के बुनियाद को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की वे सर सैयद अहमद खान ही थेअंग्रेजों और सर सैयद के गठजोड़ ने भारत में राजनीतिक वातावरण को साम्प्रदायिकता के भाव में कलुषित कर दिया. सर सैयद और उनके समर्थकों ने यह कहना शुरू कर दिया कि- "अगर अंग्रेज भारत से चले जायेंगे तो हिन्दू बहुसंख्यक होने की वजह से मुस्लिम हितों का गला घोंट देंगे." अंग्रेजों के प्रति निष्ठा को प्रकट करने के लिए सर सैयद ने  “राजभक्त मुसलमान” नामक एक पत्रिका की शुरुआत की थी. और उसमें इस बात को प्रदर्शित करने का प्रयास किया कि भारतीय मुस्लिमों का हित ब्रिटिश सरकार के प्रति वफादार रहकर सुरक्षित रह सकता है. इसलिए मुस्लिमों को सरकार के प्रति वफ़ादार रहना चाहिए. सर सैयद ने मुसलमानों की ऐतिहासिक भूमिका और राजनीतिक महत्व को मान्यता देने की मांग करते हुए कहा था कि "सरकारी नौकरियों, विधायिकाओं इत्यादि में मुस्लिमों के लिए आरक्षण होना चाहिए". इस प्रकार सर सैयद ने भारतीय राजनीति में सर्वप्रथम अंग्रेजों के साथ मिलकर भारत में साम्प्रदायिकता की नींव डाली.   
मुहम्मद अली जिन्नाह 
पाकिस्तान बंटवारे में भले ही जिन्ना की मुख्य भूमिका रही हो लेकिन टू नेशन थ्योरी के सिद्धांत को जिन्ना ने नहीं, बल्कि सर सैयद अहमद खान ने दिया था. जो लोग वीर सावरकर को द्विराष्ट्र सिद्धांत (टू नेशन थ्योरी) का जनक बता रहे हैं वो लोग ये जान लें कि वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को हुआ था जबकि सर सैयद ने द्विराष्ट्र का सिद्धांत वीर सावरकर के जन्म से 16 साल पहले 1867 में ही पेश कर दिया था.1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दस साल बाद अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के मुख्य संस्थापक सर सैयद ने हिंदी-उर्दू विवाद के कारण 1867 में टू नेशन थ्योरी सिद्धांत को पेश किया था. इस सिद्धांत के अनुसार भारतीय उपमहाद्वीप के हिन्दुओं और मुसलमानों को दो विभिन्न राष्ट्र करार दिया गया था.

मुख्य स्रोत- https://www.harinayak.in
 विशेष यह लेख भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन” (ज्ञान सदन प्रकाशन) जिसके (लेखक मुकेश बरनवाल) की पुस्तक में से सम्पादित किये गए कुछ अंश पर आधारित है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...