सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे समाजवादी पार्टी की कब्र खोद रही हैं प्रियंका गाँधी

यह बात भले ही मोदी-योगी के अंधविरोधियों और अखिलेश के अंधभक्तों के हलक से न उतर रही हो लेकिन सच यही है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा मिलकर जो गेम खेल रही हैं उससे क्षेत्रीय पार्टियों का नुकसान होना तय है. इसमें कोई शक नहीं है कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस मुस्लिम समाज में तेजी से पैठ बना रही है. CAA-NRC के विरोध की आड़ में जो गेम कांग्रेस और भाजपा खेल रहे हैं उसका सबसे बड़ा नुकसान समाजवादी पार्टी को होना तय है.

दरअसल ६ दिसम्बर १९९२ को जब बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था उसके बाद से लगातार मुस्लिम समाज कांग्रेस का कट्टर दुश्मन बन गया था और उस समय समाजवादी पार्टी मुस्लिम समुदाय के लिए डूबते को तिनके का सहारा बनकर उभरी थी. १९९० में निहत्थे और निर्दोष कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर भूतपूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने तुष्टिकरण की राजनीति का एक ऐसा घिनौना खेल खेला था जिसके चलते मुस्लिम समाज पूरी तरह से मुलायम सिंह का मुरीद बन गया था, और जब १९९२ में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ तब मुलायम सिंह यादव और उनकी समाजवादी पार्टी मुस्लिम समाज के लिए एक आदर्श के रूप में स्थापित हो गई और मुलायम सिंह को “मुल्ला मुलायम” का खिताब मिल गया था. उसके बाद से अब तक लाख कोशिशों के बावजूद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना पैर नहीं जमा पा रही थी. इस बीच समाजवादी की कमान मुलायम सिंह के सुपुत्र अखिलेश यादव के हाथों में आ गई और उन्होंने अपने पिताजी से भी एक कदम आगे बढ़कर तुष्टीकरण की राजनीति सभी सीमायें लांघते हुए सार्वजनिक रूप से घोषणा कर दी कि केवल मुस्लिम लडकियाँ ही हमारी बेटियां हैं. सही मायने में समाजवादी पार्टी में अखिलेश तो केवल एक मोहरा भर थे, असल चेहरा तो आजम खान साहब को माना जाता है.


लेकिन अब जबसे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कमान प्रियंका गाँधी के हाथों में आई है तबसे लेकर आज तक कांग्रेस लगातार मुस्लिम समाज में पैठ बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास कर रही है. समाजवादी के पास यादव-मुस्लिम का जो समीकरण है उसमें से यादव समाज तो पहले ही भाजपा के खेमे में पहुंच गया है, जो थोड़ा बहुत बचा है उसे शिवपाल यादव लीलने को तैयार बैठे हैं. मुस्लिम समाज धीरे-धीरे कांग्रेस की ओर रुख कर रहा है. उसका एक प्रमुख कारण यह है कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है और प्रियंका गाँधी के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेसियों के हौंसले बुलंद होने लगे हैं साथ ही मुस्लिम समाज प्रियंका गाँधी को मोदी के विकल्प के रूप में देख रहा है. जबकि राहुल गाँधी आज भी “पप्पू” की ही भूमिका निभा रहे हैं.
उधर समाजवादी का नेतृत्व भी बिखर रहा है. मुलायम सिंह यादव सही मायने में “बहादुर शाह जफर” की भूमिका में आ गए हैं, शिवपाल यादव “अपनी डफली अपना राग” अलाप रहे हैं, आजम खान जेलयात्रा करने की कगार पर पहुँच गए हैं और अखिलेश यादव के पास राजनितिक कोई खास अनुभव नहीं है और न ही आम जनता में उनकी अपनी कोई विशेष छवि अभी तक बन पाई है. ऐसे में अब खतरा इस बात का हो चला है कि अखिलेश यादव कहीं दूसरे अजीत सिंह न बन जाएँ.           

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना

संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख बहसें, और उन विवादों का विश्लेषण जो आज भी प्रासंगिक हैं संविधान सभा की बहसों में छिपा भारत का असली सपना  एक राष्ट्र की नींव 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। यह केवल एक कानूनी दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि एक नवजात राष्ट्र का सामूहिक सपना था। इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा में कुल 165 बैठकें हुईं, जिनमें से 114 दिन केवल संविधान के प्रारूप पर विचार-विमर्श में व्यतीत हुए। यह विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक संविधान निर्माण की सबसे लंबी और सबसे गहन बहस थी। संविधान सभा की बहसों में भारत का वास्तविक स्वरूप उभरकर आया। यहाँ केवल कानूनी धाराएँ नहीं लिखी गईं, बल्कि एक बहुलतावादी, धर्मनिरपेक्ष और समतामूलक समाज की कल्पना को मूर्त रूप दिया गया। इन बहसों में जो तर्क-वितर्क हुए, जो असहमतियाँ व्यक्त हुईं, और जो समझौते किए गए, वे आज भी भारतीय लोकतंत्र की समझ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संविधान सभा की संरचना: प्रतिनिधित्व का गणित संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना 1946 के...

UGC विनियम 2026: उच्च शिक्षा में समानता का नया ढांचा (भाग-1)

UGC विनियम 2026 ऐतिहासिक संदर्भ और बदलाव का दौर भारतीय उच्च शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना विनियम, 2026' न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह भारतीय समाज की सबसे गहरी जड़ों में छिपे भेदभाव और असमानता से निपटने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है। यह लेख श्रृंखला इन नए नियमों की गहन पड़ताल करती है - न केवल उनकी संरचना और प्रावधानों की, बल्कि उनके पीछे के सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ, संभावित परिणामों और विवादास्पद पहलुओं की भी। 2012 से 2026 तक का सफर: तीन चरणों में बदलाव भारतीय परिसरों में जातिगत और सामाजिक भेदभाव को रोकने के प्रयास कोई नई बात नहीं हैं। 2012 में UGC ने पहली बार 'SC/ST के छात्रों के खिलाफ भेदभाव की रोकथाम के लिए विनियम' जारी किए थे। उस समय का फोकस मुख्य रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों तक सीमित था। 2024 में एक ड्राफ्ट सामने आया जिसमें पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन उस ड्...

गंगा स्नान का वैज्ञानिक महत्व : एक प्रमाणिक और गहन विश्लेषण

  गंगा स्नान को धार्मिक आस्था का विषय माना जाता है — लेकिन इसका एक ठोस वैज्ञानिक आधार भी है, जिसे आधुनिक शोधों ने प्रमाणित किया है। 1. प्राकृतिक एंटीबायोटिक जल गंगाजल में Bacteriophage नामक वायरस पाए जाते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। इसलिए यह पानी सड़ता नहीं, बल्कि शुद्ध बना रहता है — यह आधुनिक माइक्रोबियल साइंस द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।  इसे भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व  2. स्किन एवं इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी गंगाजल में विद्यमान खास खनिज (Mineral Salts) व प्राकृतिक माइक्रोब्स त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और त्वचा रोगों में उपचारकारी पाए गए हैं। इससे शरीर की immune response क्षमता बढ़ती है — विशेषकर जल-ज्वर, फंगल और फोड़े-फुंसियों जैसे संक्रमणों से लड़ने में। 3. नेगेटिव आयन एनर्जी थैरेपी (Negative Ion Therapy) जब व्यक्ति सूर्योदय या प्रातःकालीन मौसम में गंगा में स्नान करता है, तब उसे नेगेटिव आयन (−IONs) प्राप्त होते हैं — यह वही आयन हैं जो हिमालय, झरनों और बारिश के बाद की हवा में होते हैं। विज्ञान...